फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jhulelal's procession taken out, showcasing the splendor of Sindhi culture.

Azamgarh News: सिंधी संस्कृति की छटा बिखेरती निकली झूलेलाल की शोभायात्रा

Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jhulelal's procession taken out, showcasing the splendor of Sindhi culture.
सिंधी सेवा मंडल की ओर से झूलेलाल महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में जयकारा लगाते हुए। स्रोत-सं
सिंधु सेवा मंडल की ओर से भगवान झूलेलाल का 50वां महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

भगवान झूलेलाल (बहिराणा साहिब) की सुसज्जित झांकी सबसे आगे चल रही थी। राजस्थान से आए सिंधी ढोल-शहनाई की धुन पर सिंधी समाज के लोगों ने डांडिया खेलकर उत्सव में रंग भर दिया।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने प्रसाद, पानी और शरबत का वितरण किया। हाथी शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अयोध्या से पहुंचे शिवालय परिवार के महंत गणेश दास ने सफल आयोजन के लिए सिंधी समाज के मुखिया रामचंद्र राहेजा को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया। वहीं अन्य लोगों को रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधु एकता मंच के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने कहा कि भगवान झूलेलाल सिंधी समाज के ईष्ट देवता हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि झूलेलाल जयंती को सिंधियत दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।
साथ ही सरकारी पाठ्यपुस्तकों में भगवान झूलेलाल की जीवनी को शामिल किया जाए। शोभायात्रा पुरानी कोतवाली से शुरू होकर चौक, शंकरजी की मूर्ति, सब्जी मंडी होते हुए पुन: चौक से गौरीशंकर घाट पहुंची।

देर रात घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ बहिराणा साहिब का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में अयोध्या के समाजसेवी देवकुमार क्षेत्रपाल, रामचंद्र केशवानी, भगवान दास, द्वारिका दास, दिलीप केशवानी, कमल राहेजा, रोशन राहेजा, सतीश लखमानी, सुनील लखमानी, मनोहर लाल, पुष्कर लखमानी, प्रियंक, मनीष, रॉकी, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed