फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewelery stolen from home, accused arrested with cash

Azamgarh News: घर से चोरी गए आभूषण, नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from home, accused arrested with cash
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के खादा पेट्रोल पंप के पास से चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद किए। पकड़ा गया आरोपी अजय यादव निजामाबाद थाना क्षेत्र के पाइंदापुर गांव का निवासी है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के पाइंदापुर गांव निवासी परमेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि 10 अप्रैल 2024 को अपने घर आया तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छत के उपर लगा सीमेंट का पतरा तोड़ दिया गया है। इसके बाद घर में रखा सोने-चांदी का गहना व पांच हजार रुपये नगद चोरी कर लिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर चोर की तलाश करने लगी। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का समान लेकर बेचने के लिए खादा पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक जोड़ी कान की बाली, व दो मंगलसूत्र का धागा लाल व पीले रंग का और 200 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed