फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jeeva murder: Jeeva's killer remained in jail for three months and ten days, what was the connection with Azam

Jeeva murder: तीन महीने दस दिन जेल में बंद रहा जीवा का हत्यारा, आजमगढ़ से क्या था कनेक्शन?

Thu, 08 Jun 2023 01:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 01:02 PM IST
सार

विजय यादव मूलरुप से जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली अंतर्गत सर्की सुल्तानपुर गांव का निवासी है। लखनऊ कोर्ट में मुख्तार के के शूटर की हत्या के बाद वह सुर्खियों में आ गया है। विजय यादव के खिलाफ जिले के देवगांव कोतवाली में नाबालिग को बहला-फुसला कर अपहृत कर लेने के बाद दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Jeeva murder: Jeeva's killer remained in jail for three months and ten days, what was the connection with Azam
संजीव माहेश्वरी जीवा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित कोर्ट में बुधवार को माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मार कर हत्या करने का आरोपी विजय यादव का आजमगढ़ से भी संबंध रहा है। उसके खिलाफ देवगांव कोतवाली में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमें में वह आजमगढ़ कारागार में लगभग तीन माह 10 दिन तक बंद रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: ब्रेकर पर उछला ट्रैक्टर, सड़क पर गिरी महिला की मौत, बेटा घायल, कुछ दिन पहले आई थी मायके
विज्ञापन

विजय यादव मूलरुप से जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली अंतर्गत सर्की सुल्तानपुर गांव का निवासी है। लखनऊ कोर्ट में मुख्तार के के शूटर की हत्या के बाद वह सुर्खियों में आ गया है। विजय यादव के खिलाफ जिले के देवगांव कोतवाली में नाबालिग को बहला-फुसला कर अपहृत कर लेने के बाद दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उसे देवगांव कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जेलर आरएन गौतम ने बतया कि जीवा के हत्यारोपी विजय यादव को दुष्कर्म के मामले में 17 अगस्त 2016 को दाखिल कराया गया था। वह आजमगढ़ जेल में लगभग तीन माह 10 दिन रहा और 27 नवंबर 2016 को मामले में सुलह आदि हो जाने के बाद जमानत मिल जाने पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed