फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident: Tractor jumped on the breaker, woman died on the road, son injured, had come a few days b

Sonebhadra Accident: ब्रेकर पर उछला ट्रैक्टर, सड़क पर गिरी महिला की मौत, बेटा घायल, कुछ दिन पहले आई थी मायके

Thu, 08 Jun 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना अंतर्गत गिरधपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी पूजा (26) अपने मायके सुंदरी गांव आई थी। कनहर बांध के डूब क्षेत्र में होने के कारण विस्थापित होकर गांव के लोग अन्यत्र बस रहे हैं। बुधवार की देर रात पूजा भी अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर बभनी के रम्पाकुरर गांव जा रही थी। बभनी थाने के समीप बने ब्रेकर पर अचानक ट्रैक्टर उछल गया।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident: Tractor jumped on the breaker, woman died on the road, son injured, had come a few days b
फाइल फोटो पूजा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनी-रेनुकूट मार्ग पर बभनी थाने के समीप बने ब्रेकर पर गिरकर ट्रैक्टर सवार महिला की मौत हो गई। मासूम पुत्र समेत दो लोग घायल हुए हैं। ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से तीनों सवार सड़क पर गिर गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना अंतर्गत गिरधपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी पूजा (26) अपने मायके सुंदरी गांव आई थी। कनहर बांध के डूब क्षेत्र में होने के कारण विस्थापित होकर गांव के लोग अन्यत्र बस रहे हैं। बुधवार की देर रात पूजा भी अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर बभनी के रम्पाकुरर गांव जा रही थी। बभनी थाने के समीप बने ब्रेकर पर अचानक ट्रैक्टर उछल गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार पूजा, उसकी गोंद में बैठा पुत्र कुणाल (2) व बहन संगीता (30) पत्नी दिलीप दासीपुर झारखंड सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur Accident: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी बाइक, चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सब इंस्पेक्टर आरएस शर्मा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां डाक्टरों ने पूजा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पिता रमेश कुमार बैठा ने बताया कि बेटी पूजा और संगीता कुछ दिन पहले ही मायके आई थीं। डूब क्षेत्र सुंदरी गांव से सामान समेटकर बभनी के रंपाकुरर गांव में नए सिरे से गृहस्थी बसाने में दोनों मदद कर रही थीं। रास्ते में यह घटना हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed