फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JE assistant were killed in a road accident

सहायक जेई की हुई सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
JE assistant were killed in a road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर मोड़ पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार सहायक जेई की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से ठेकमा ब्लाक पर ड्यूटी करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर ब्लाक के तमाम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।  जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मद्देपुर अनेकपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह (59) तीन भाइयों में बड़े थे। वह ठेकमा ब्लाक पर सहायक जेई के पद पर तैनात थे। सुरेंद्र ड्यूटी करने के लिए प्रतिदिन अपने घर से आते थे। नित्य की भांति गुरुवार की सुबह सुरेंद्र प्रताप बाइक से ठेकमा ब्लाक जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही मुड़हर मोड़ पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सुरेंद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल और ब्लाक मुख्यालय और अस्पताल आसपास होने की वजह से मौके पर भारी संख्या में ब्लाक के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए एसपी सिटी शकील अहमद खां ने मौके पर बरदह पुलिस के सहयोग में देवगांव, रानी की सराय और मेहनाजपुर थाने की फोर्स मौके पर भेज दिया। सुरेंद्र प्रताप के छोटे भाई राजेंद्र प्रताप सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सुरेंद्र प्रताप सिंह एक बेटा और एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed