फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JCB driver killed, companion injured in collision between two bikes

Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में जेसीबी चालक की मौत, साथी घायल

Fri, 24 Apr 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
JCB driver killed, companion injured in collision between two bikes
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतूगंज बाजार के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इसमें अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर इटौरा गांव निवासी जेसीबी चालक दीपक (30) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विषईपुर थाना अहरौला निवासी गुलशन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

भाई दिवाकर ने बताया कि बुधवार की सुबह दीपक की पत्नी निशा अपने भाई को देखने के लिए मायके गई थी। दोपहर में दीपक अपने मित्र गुलशन के साथ बाइक से अपनी ससुराल महाराजगंज थाना क्षेत्र के मनरेपुर गांव गया था।
विज्ञापन

रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लगभग 9:30 बजे जब वे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतूगंज बाजार के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गए। इस भीषण टक्कर में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गुलशन घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed