फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   January 17 was the coldest day in the district

जनपद में सबसे सर्द रहा 17 जनवरी का दिन

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
January 17 was the coldest day in the district
आजमगढ़। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने हर किसी को परेशान कर रखा है। ठंड के बीच बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। ठंड के कारण बहुत से लोग घरों से निकलना भी गवारा नहीं समझ नहीं रहे हैं। जनपद में 10 जनवरी से अब तक पारे की स्थिति देखें तो 17 जनवरी को न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विगत दो दिनों से यह आठ डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन

जनपद में विगत तीन सालों में न्यूनतम पारा 19 जनवरी को कभी भी आठ डिग्री सेल्सियस पर नहीं आया। अक्सर कहा जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड खत्म होने लगती है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति के बाद ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। जनपद के तापमान पर गौर करें तो 14 जनवरी से लगातार मौसम का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। कई दिन होने के कारण अब यह कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करने लगी है। ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सुबह कोहरे के बाद बुधवार को धूप निकली लेकिन यह धूप शरीर को गर्मी पहुंचाने में नाकाफी साबित हुई। क्योंकि पछुआ हवाओं के कारण गलन काफी अधिक थी। लोग पूरे शरीर को ढ़ककर आवागमन करने को विवश हुए। शाम होते ही गलन और बढ़ गई जिसके कारण लोग घरों में दुबक गए। बहुत से लोग अलाव के सहारे शरीर को गर्म करने में जुटे रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रभारी राज्य कृषि विज्ञान केंद्र आईएमडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 19 जनवरी की सुबह आजमगढ़ के लालगंज का न्यूनतम तापमान लगभग 8.7 डिग्री सेल्सियस था लेकिन राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान घटने से ठंड का एहसास गहरा हो गया था। यह स्थिति आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

00000000000000
जनपद का विगत 10 दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 21 14
13
12 जनवरी 22 14
13 जनवर त्री 20 11
14 जनवरी 22 09
15 जनवरी 20 08
16 जनवरी 20 08
17 जनवरी 18 07
18 जनवरी 16 08
19 जनवरी 16 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed