{"_id":"65b6b11d5b225f4fe206d374","slug":"jam-broke-smoke-came-out-from-the-wheels-of-anand-bihar-express-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-110546-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ब्रेक हुए जाम, आनंद बिहार एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ब्रेक हुए जाम, आनंद बिहार एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं
विज्ञापन
मऊ से आनंद विहार (15025 ) जा रही आनंद विहार अप एक्सप्रेस ट्रेन में खुरासन रोड स्टेशन के 55 व 56 सी गेट के पास गार्ड की बोगी के पहिए के ब्रेक अचानक जाम हो गए। इससे पहिए से धुआं निकलने लगा।
गेटमैन ने खुरासन रोड स्टेशन मास्टर उमेश कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते हो स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ब्रेक को रिलीज कर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मऊ से बनकर आनंद विहार तक जाने वाली (15025) मऊ आनंद विहार अप एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से पांच मिनट बिलंब से रवाना हुई। उसका ठहराव आजमगढ़ के बाद शाहगंज में ही है। खुरासन रोड स्टेशन पार करने के बाद गेट नंबर 55 व 56 सी के गेटमैन ने ट्रेन के गार्ड के पहिए से धुआं उठता देखा। ट्रेन वहां से स्पीड में आगे निकल रही थी।
गेटमैन ने फौरन इसकी जानकारी गेट से सटे खुरासन रोड स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने ट्रेन के चालक को वॉकी टाकी से ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी मैसेज ट्रेन चालक व गार्ड को दी। इसके बाद चालक ने 57 सी गेट के पास ट्रेन रोक दी। इसके चलते फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने पर लगभग एक घटा विलंब से मऊ आनंद बिहार ट्रेन शाहगंज के लिए रवाना हुई। वहीं ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना से उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।