{"_id":"597635084f1c1bb4058b4715","slug":"jalawishak-of-bhola-in-the-midst-of-cheers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच हुआ भोले का जलाभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच हुआ भोले का जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फूलपुर क्षेत्र में शिवमंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार को पूजन-अर्चन के लिए शिवमंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में पूरे दिन पूजा पाठ का दौर चला। शिवमंदिरों में जलाभिषेक के बाद कई कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुए।
तीसरे सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा और भोर में ही शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए निकल पड़ी थी। नगर के मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली, कटरा आदि स्थानों पर स्थित शिवालायों में सुबह से ही शिव जी के दर्शन को तांता लगा रहा है।
अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय प्राचीन प्रकट शिवलिंग झारखंड महादेव मकसूदिया में सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अनेई ग्राम सभा अंतर्गत पातालपुरी धाम स्थित शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मेजवां संवाददाता के अनुसार सावन के तीसरे सोमावार को कांवरियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
कावरियों ने दुर्वासा स्थित तमासा-मंजुषा नदी से जल लेकर विभिन्न शिवालयों पर पहुंच श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। कुछ कांवरियों का जत्था शाहगंज की तरफ से पैसेंजर ट्रेन से आए और छित्तेपुर, सरायमीर, सिकरौर, दीदारगंज की तरफ से पैदल दुर्वासा धाम पहुंचे। फूलपुर स्थित शंकर तिराहा पर नवयुवक क्रांतिदल ने कांवरियों का स्वागत किया।