फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jal Shakti Minister furious after seeing weed in the canal

Azamgarh News: नहर में खर पतवार देख भड़के जल शक्ति मंत्री

Tue, 11 Jul 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister furious after seeing weed in the canal
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला गढ़वल बांध पर सोमवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे। वह शारदा सहायक 32 नगर खर पतवार मिलने और नहर में पानी न होने पर भड़क गए और नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई कराकर पानी छोड़ने और हाजीपुर गांव को बचाने का निर्देश दिया।सोमवार को जनपद पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह घाघरा की कटान के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर ठेकेदार का कहीं अता पता नहीं था। लाटघाट कांखभार के बीच में शारदा सहायक 32 नहर पुल पर उतर कर नहर में फैली गंदगी, खरपतवार और पानी ना होने पर विफर पड़े और कहा कि इसी जल्द से जल्द सफाई की जाए और पानी की व्यवस्था कराई जाए। सगड़ी तहसील के उत्तर घांघरा के तांडव से हाजीपुर में हुई कटान से प्रभावित लोगों ने जल शक्ति मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को लेकर तत्काल बैठक करें और हाजीपुर गांव को किसी तरह बचाएं। कहा कि इसके कारण घाघरा हाजीपुर गांव को आगोश में लेने को तत्पर है। जिसमें तीन आशियाने जमीन में धंस गए। पीड़ित ग्रामीणों ने जल शक्ति मंत्री से बाजार बचाने की गुहार लगाई। इस मौके पर सहायक अभियंता अरविंद यादव, अवर अभियंता संजय कुमार, संकठा प्रसाद, नागेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र पटेल, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed