फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jagmgaa threads of lights from the pier

दीपों की लड़ियों से जगमगाए घाट

Tue, 15 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Tue, 15 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jagmgaa threads of lights from the pier
जगमगाए घाट
जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


वहीं नगर के गौरीशंकर घाट पर दीपों की रंगोली और दीपों से लिखा जय माता दी तथा श्रीशनिदेव काफी आकर्षक लग रहा था। 
देव दीपावली का पर्व नगर में सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शाम होते ही नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों श्रद्घालु उमड़ पड़े थे। जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, घाटों पर महिला, बच्चों समेत लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। दीप महोत्सव पर तमसा नदी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। आरती के बाद हजारों की संख्या में हजारों दीपक जलाए गए। 
विज्ञापन


घाटों पर जल रहे हजारों दीए से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा था। इस दौरान दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसी क्रम में सिधारी व्यापार मंडल और श्री महावीर मंदिर सेवा समिति की ओर से सिधारी पुराना घाट पर देव दीपावली मनाई गई। इस महोत्सव में देशभक्ति की भावना भी देखने को मिली। इस दौरान वीर शहीदों के नाम एक शाम कार्यक्रम में लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिवशंकर गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, रामप्यारे साहू समेत कई लोग मौजूद रहे। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, देव दीपावली के अवसर पर बिंद्राबाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर स्थित पोखरा शाम होते ही हजारों दीपों से जगमगा उठा। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पोखरा होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री अपने वाहनों को रोककर इस मनमोहक दृश्य का आनंद ले रहे थे। लोग इसे देखने के लिए आतुर थे।


वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए गंभीपुर पुलिस तैनात रही। श्रीरामजानकी लीला समिति के अध्यक्ष रूपनारायण उपाध्याय ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों का अभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. शैल कुमारी, राधे श्याम, अशोक विश्वकर्मा, शिव लाल, शिव प्रकाश, संतोष, देवेश, बाबलू आदि मौजूद रहे। दीपों की लड़ियों से पूरा क्षेत्र नयनाभिराम लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed