फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ITI: Admissions will be done in 18 trades on 1372 seats

आईटीआई : 1372 सीटों पर 18 ट्रेडों में होंगे दाखिले

Fri, 10 Apr 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ITI: Admissions will be done in 18 trades on 1372 seats
आजमगढ़। जनपद में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी। फिलहाल छात्र-छात्राएं सीबीएसई और यूपी बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इस बार 1372 सीटों पर करीब 18 ट्रेडों में प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। वहीं महिलाएं भी चार ट्रेड में प्रशिक्षण ले सकेंगी।
विज्ञापन

साथ ही बदलती तकनीक और बाजार की मांग को देखते हुए कुछ नए ट्रेडों को भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों को ध्यान में रखते हुए इस बार आधुनिक ट्रेडों पर फोकस किया जा सकता है। इससे छात्रों को कम समय में रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड
सीटें

फिटर
220

टर्नर
180

मैकेनिस्ट
80

इलेक्ट्रीशियन
160

वायरमैन
80

ड्राफ्ट मैन मैकेनिकल
40

ड्राफ्ट मैन सिविल
28

मैकेनिकल मोट वेहिकल
24

इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन
40

वेल्डर
80
शीट मेटल वर्कर
20

कारपेंटर
48

प्लंबर
24

स्टेनोग्राफी, सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट
48

स्विंग टेक्नोलॉजी
20

मैकेनिक इलेक्टि्रक वेहिकल
48

आर्टीशन यूजिंग एडवांस टूल
20

एडवांस सीएनसी मशिनिंग टेक्नीशियन
48

महिलाओं के लिए भी चार ट्रेड

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में महिलाओं के लिए चार ट्रेड संचालित होंगे। इसमें स्विंग टेक्नोलॉजी के 40, इंब्राइडरी के 40, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी के 40 और बेसिक कास्मेटोलाजी के 24 सहित कुल 144 सीटें है।

तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। खासकर वे छात्र जो कम समय में रोजगारपरक कौशल हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए आईटीआई एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है। जैसे ही 10वीं का परिणाम घोषित होगा, प्रवेश से संबंधित ऑनलाइन अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। - नागेंद्र सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, हर्रा की चुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed