फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It rained 23 mm in five hours, and the temperature dropped by 12 degrees in 48 hours

Azamgarh News: पांच घंटे में 23 एमएम हुई बारिश, 48 घंटे में 12 डिग्री कम हुआ तापमान

Fri, 12 Jun 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
It rained 23 mm in five hours, and the temperature dropped by 12 degrees in 48 hours
सठियांव क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में बने रेलवे अंडरपास में भरा पानी। संवाद
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। भोर में तीन से सुबह के आठ बजे तक बारिश हुई। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लगभग पांच घंटे तक बारिश हुई है। 23 एमएम बारिश हुई है। बीते 48 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। खेती-किसानी के लिए यह बारिश लाभदायक है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आज आजमगढ़ मंडल में खराब मौसम की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ व बलिया जिले में खराब मौसम के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बीते 7 दिन का तापमान
04 जून - 40.4 - 26.2

05 जून - 40.2 - 27.4

06 जून - 39.2 - 27.6
07 जून - 38.6 - 25.6
08 जून - 40.8 - 28.0
09 जून - 42.2 - 27.0
10 जून - 37.9 - 27.4
11 जून - 29.6 - 21.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed