{"_id":"5f74b4b18ebc3e9b804f1f92","slug":"it-is-mandatory-to-mark-expiry-date-on-sweets-azamgarh-news-vns550269299","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित करना अनिवार्य
विज्ञापन
आजमगढ़। एक अक्टूबर से मिठाई की दुकानों में मिठाई के निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि आउटलेट पर बिक्री के लिए प्रदर्शित खुली मिठाइयों के कंटेनर, ट्रे पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर डेट लिखनी होगी।
डीएम द्वारा कई मिठाई के लिए उनके खराब होने की समय सीमा भी तय की गई है। जैसे कलाकंद के उपभोग की अवधि उसी दिन तक अर्थात एक दिन होगी। अन्य दुग्ध उत्पाद जैसे बादाम मिल्क, रसगुल्ला, रसमलाई रबड़ी, राजभोग, चमचम, संदेश मलाई रोल, हीरामणि, हरी भोग अनुरोध, अनारकली, माधुरी रसकदम, खीर मोहन इत्यादि के उपभोग की अवधि दो दिन होगी। इसे रेफ्रिजरेटर में रखा जाएगा। इसी प्रकार लड्डु एवं खोया की मिठाइयां जैसे मिल्क केक, मथुरा पेड़ा, बर्फी, पिस्ता बर्फी, नारियल बर्फी, चॉकलेट बर्फी, पेड़ा, बूंदी लड्डू, नारियल लड्डू, लाल लड्डू, मोतीचूर, मोदक, खोया बदाम, मेवा बाटी फ्रूट केक, खोया तिल, मलाई घेवर, नारियल लड्डू, छोटा मेवा लड्डू, ड्राई फ्रूट तिल बग्गा, शाही व खोया केसर बादाम रोल, खीर कदम, खीरा बीज बर्फी एवं मोती पाक के उपभोग की अवधि निर्माण की तिथि से चार दिन होगी। वहीं घी में निर्मित मिठाईयां जैसे ड्राई फ्रूट, ड्राई फ्रूट लडडू, काजू कतली, घेवर, शक्करपारा, शाही लड्डू, मूंग बर्फी, आटा लड्डू, ड्राई फ्रूट गुझिया, बालूशाही, बदाम बर्फी, काजू अंजीर रोल, चंद्रकला की निर्माण तिथि से सात दिन तक होगी। सोहन हलवा, गजक, चिक्की आटा लड्डू, बेसन लड्डू, चना लड्डू, चना बर्फी, अंजीर खजूर बर्फी की उपभोग अवधि निर्माण तिथि से 30 दिन तक की होगी। इसकी विस्तृत जानकारी fssai की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।