फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Islam is not a name of worship, it is a complete way of life: Maulana

इबादत का नाम नहीं, मुकम्मल जीवन शैली है इस्लाम : मौलाना

Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Islam is not a name of worship, it is a complete way of life: Maulana
10 सरायमीर​ ​स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतूल उलूम में दो दिवसीय वार्षिक सभा का में मौजूद लोग
सरायमीर। मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतूल उलूम में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक सभा का पहला सत्र शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि इस्लाम सिर्फ इबादत का नाम नहीं, बल्कि एक मुकम्मल जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि इंसान का सिर झुकाने से कुछ नहीं होता, असल झुकाव दिल का होना चाहिए।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि अल्लाह ने दुनिया इंसान के लिए बनाई है, लेकिन इंसान को आखिरत के लिए पैदा किया है। जो व्यक्ति दुनिया को ही सब कुछ समझ लेता है, वह मौत से डरता है, जबकि आखिरत को मकसद बनाने वाला मौत से नहीं घबराता। उन्होंने कहा कि दुनिया और दीन एक-दूसरे से अलग नहीं, नियत को ठीक करके दुनिया को भी दीन बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

सभा में मौलाना अबू तालिब रहमानी ने कहा कि इस्लाम की बेटियों ने हर दौर में इस्लाम का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शादी में खूबसूरती के बजाय अच्छे अखलाक और किरदार को तरजीह देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं और बच्चियों को निगाहें नीची रखने की सलाह देते हुए कहा कि इससे घरों की इज्जत और समाज की पवित्रता कायम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना महबूब आलम कासमी ने कहा कि आज बेटियों का दूसरे धर्मों की ओर झुकाव बढ़ना तरबियत की कमजोरी और दीन से दूरी का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed