{"_id":"6a95d495b3d57a34ce0fc2eb","slug":"ishanvi-shreya-and-kashvi-crowned-sawan-sundari-vanya-shivakshi-and-shivanshi-won-the-toddler-category-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156343-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ईशानवी, श्रेया और काशवी बनीं सावन सुंदरी, वान्या-शिवाक्षी-शिवांशी ने जीता शिशु वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ईशानवी, श्रेया और काशवी बनीं सावन सुंदरी, वान्या-शिवाक्षी-शिवांशी ने जीता शिशु वर्ग
विज्ञापन
हरिऔध कला भवन में ‘ कान्हा की बांसुरी, राधा का श्रृंगार एवं सावन सुंदरी ’’ प्रतियोगिता का शुभार
- फोटो : 1
न्यू कला केंद्र समिति की ओर से हरिऔध कला भवन के सभागार में सोमवार को ‘कान्हा की बांसुरी, राधा का श्रृंगार एवं सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राधा-कृष्ण की पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. विनय सिंह यादव, संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल और सदस्य अनूप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता के शिशु, बाल और सावन सुंदरी वर्ग में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। निर्णायक संतोष सिंह, श्रेया चित्रांशी और कामिनी सिंह ने विजेताओं का चयन किया। सावन सुंदरी वर्ग में ईशानवी अग्रवाल, श्रेया पांडेय और काशवी अग्रवाल विजेता रहीं।
विज्ञापन
शिशु वर्ग में वान्या गर्ग, शिवाक्षी यादव और शिवांशी अग्रवाल तथा बाल वर्ग में मानसी पांडेय, सान्वी गर्ग, शिवांश अग्रवाल और अमुल्य जायसवाल विजेता रहे। जगन्नाथ का रूप धारण करने वाले शिवाय सिंघल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
संचालन गौरी अग्रवाल और पूनम यादव ने किया। इस दौरान डॉ. सुमन सिंह यादव, मुदिता अग्रवाल, नीलांबुज गुप्ता, विनोद यादव, सृष्टि सिंह, शिवम प्रजापति, मुकुल श्रीवास्तव, प्रद्युम्न चौहान आदि मौजूद रहे।