फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Is the name of investigation exploitation

जांच के नाम पर हो रहा शोषण

Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Is the name of investigation exploitation
जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में शुक्रवार को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में प्रधान के साथ सभी संगठनों ने जिला प्रशासन पर शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। संगठनों के पदाधिकारियों की बातों को सुनने के बाद बैठक में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष ने सभी को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 प्रधान संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जनपद में प्रधानों का इतना उत्पीड़न देखने को नहीं मिलता है, जितना आजमगढ़ में हो रहा। बोले, पहले प्रधानों का पे आर्डर के नाम पर शोषण किया गया, अब जांच के नाम पर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि प्रधानों का शोषण बंद न हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रधान संघ के साथ-साथ तकनीकी सहायक संघ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रधान संघ डा. राजेश सिंह, ओमकारनाथ यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अरमजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के महामंत्री रमेश शुक्ला, शांतिशरण सिंह, तकनीकी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन वकील चौरसिया ने किया। इस मौके पर भारत, देवनाथ, जितेंद्र, जियालाल यादव, विंद कुमार चौहान, प्रदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed