फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Is playing havoc on innocent police

बेगुनाहों पर कहर बरपा रही है पुलिस

Fri, 06 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 06 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Is playing havoc on innocent police
हिंदू युवा वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसपी से मिला। उनसे महराजगंज में पुलिस द्वारा बेगुनाहों पर कहर बरपाने की शिकायत की।
विज्ञापन


कहा कि थाना फूंकने वाले आरोपी को पकड़ने के बजाए बाहर से आई फोर्स और स्थानीय पुलिस गांवों में भय और दहशत का माहौल पैदा कर रही है।

 वाहिनी के जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने एसपी से कहा कि महराजगंज बाजार में बेगुनाह हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।

बाजार में लगे होर्डिंग्स के आधार पर लोगों को चिह्ति करके उठाया जा रहा है। पुलिस जिसे चाह रही है उसे उठाकर प्रताड़ित कर रही है। जिसके कारण लोगों के मन में पुलिस का भय और आतंक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


आए दिन लोग घर बार छोड़कर फरार हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष सदानंद सिह ने मांग  कि बेगुनाह हिंदुओं के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए और पुलिस के भय को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, बालकृष्ण तिवारी, दिनेश चौहान, विनोद सोनकर, रामसकल चौहान, हलधर दुबे, राजेश चौबे, सूरज सिंह, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेश चौहान आदि उपस्थित हुए।

उधर, पुलिस के उत्पीड़न की कार्रवाई से भाजयुमों कार्यकार्ताओं में भी गुस्सा है। उन्होंने पुलिस के इस उत्पीड़न से आंदोलन की चेतावनी दी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक गुरुवार को रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें महराजगंज में निर्दोष नागरिकों, व्यापारियों का पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीडन और भाजयुमों कार्यकर्ता की पिटाई और गिरफ्तारी पर रोष प्रकट किया।

चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस अपने रवैये में सुधार नहीं लाती है तो पूरे जिले में आंदोलन शुरु किया जाएगा।

कहा कि किसी भी हाल में पुलिस की यह ज्यादती भाजयुमो कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए पार्टी के आला पदाधिकारियांें से बात की जाएगी।

  जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महराजगंज में अधिवक्ता सिंहासन यादव की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने महराजगंज थाना फूंक दिया।

जिसका बदला लेने के लिए पुलिस ने तीन नवंबर को महराजगंज में आतंक फैलाते हुए स्थानीय लोगों के घरों में घुसकर मारपीटी की   और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। 

उन्हाेंने कहा कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोष लोगों का उत्पीडन कर रही है। कहा कि पुलिस ने भाजयुमो महराजगंज नगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ताओं का चालान कर दिया है।

इस मौके पर सुजीत पांडेय, कुशल सिंह गौतम, परमवीर चौहान, राघवेंद्र सिंह, शशांक श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल, बबलू चौहान, प्रशांत द्विवेदी, गौरव चौबे, दीपक चौहान, अखिलेश यादव,


रघुवीर चौहान, किशन सिंह, अभय चौहान, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, सूरज चौहान, अंकित चौहान, गौरव चौहान, जय चौहान, अमन कुमार, पिंटू यादव समेत काफी संख्य में भाजयुमो कार्यकर्ता  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed