{"_id":"5f7f52418ebc3e9bbf6b3889","slug":"irregularity-found-in-school-clarification-from-head-teacher-and-assistant-teacher-azamgarh-news-vns5517475175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में मिली अनियमितता, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में मिली अनियमितता, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यपक पावित्री देवी और सहायक अध्यापक पुष्पलता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि समय से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने निरीक्षण में पाया कि रैंप का निर्माण नहीं कराया गया था। विद्यालय में अभी तक नामांकन मात्र 47 हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि नामांकन के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। सहायक अध्यापक पुष्पलता निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुईं। उपस्थिति रजिस्टर पर पूर्व से अंकित होने से स्पष्ट हुआ कि उस दिन हस्ताक्षर बनाकर चली गईं। विद्यालयों की कक्षाओं में साफ-सफाई बहुत ही खराब रही। उन्होंने विद्यालयों में कमिया मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत गौरी नरायनपुर के कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों की सराहना की।
बीएसए ने केजीएबीवी का किया निरीक्षण
आजमगढ़। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीएबीवी) बिलरियागंज का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं। शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि समस्त कमियों का निस्तारण कर एक सप्ताह के अंदर फोटोग्राफ सहित लिखित रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान विद्यालय में वार्डन संध्या राय सहित कुल चार फुल टाइम और तीन पार्ट टाइम शिक्षक, चौकीदार, लेखाकार, मुख्य रसोइया और दो सहायक रसोइया कार्यरत हैं। वार्डेन आकस्मिक अवकाश पर गईं थीं। इन सब के बाद भी कमियां मिलीं, जिसमें भवन के सभी दरवाजों की पेंटिग खराब हो गई है। शौचालयों में लगी वाश वेसिन की टोटी व सभी शौचालयों में लगा सिस्टर्न खराब हो गया है। शौचालयों में पेंटिग कराए जाने की आवश्यकता है।