फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Irregularities in the beautification of Lavkush Park, demand for investigation

Azamgarh News: लवकुश पार्क के सुंदरीकरण में अनियमितता, जांच की मांग

Wed, 08 Apr 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in the beautification of Lavkush Park, demand for investigation
तहसील मुख्यालय से सटे मलदेवा गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कराए गए कैलाश कुंज द्वार और लवकुश पार्क के सुंदरीकरण कार्य में बड़ी अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यटन विभाग की ओर से पुराने निर्माण पर ही मरम्मत कर धनराशि खर्च कर दी गई। जो सामग्री उपयोग की गई, उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ने बताया कि.ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग की ओर से कैलाश कुंज मंदिर का विकास कार्य कराया जा रहा है, लेकिन लंबे समय बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से कार्य कराया। निर्माण में स्थानीय नदी की मिट्टी युक्त निम्न गुणवत्ता की बालू का उपयोग किया गया है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई है। गांव के श्रवण कुमार ने बताया कि मेरा घर निर्माण कार्य स्थल पर ही है। सुंदरीकरण के नाम कर सब पुराने कार्यों को मरम्मत कर धनराशि निकाल ली गई। लौआ नदी का स्वरूप बदल कर ठेकेदार ने नदी के मिट्टी युक्त बालू व बोल्डर का उपयोग कर मैटेरियल में गड़बड़ी की है। इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लवकुश पार्क में पुरानी सीढ़ियों की मरम्मत कर केवल पटिया बिछाई गई और शेष कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। वहीं पुरानी बिल्डिंग को योगा प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर दिया गया है। नदी में बनाए जा रहे शौचालय का निर्माण भी अभी तक अधूरा है। करीब 20 वर्ष पहले क्षेत्र पंचायत से सात लाख रुपये की लागत से बने फुटब्रिज की दोबारा मरम्मत दिखाकर सुंदरीकरण के नाम पर धनराशि निकाल ली गई।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य दो वर्ष पूर्व का मेरे कार्यकाल से पहले का है। इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जांच में खामियां मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार भारती, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article