फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Invoices of five shopkeepers opening shop ahead of time

समय से पहले दुकान खोलने वाले पांच दुकानदारों का काटा चालान

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Invoices of five shopkeepers opening shop ahead of time
रानी की सराय। धड़ल्ले से हो रहे लाकडाउन के उल्लंघन के मामले को लेकर शासन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ाई से पालन कराने का लिखित आदेश दिया है। शनिवार को चेतावनी भरा पत्र आने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। सख्ती दिखाते हुए रविवार को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय ने कस्बे के पांच दुकानदारों का चालान काटा है।
विज्ञापन

इन दुकानदारों में रानी की सराय बाजार के दुकानदार अशोक कुमार गुप्ता, शनि गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, सुनील पटेल और तीरथराज पटेल का नाम शामिल है। इन सभी लोगों की रानी की सराय बाजार में किराना, जनरल स्टोर आदि की दुकानें हैं। प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया की यह सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें समय से पहले ही खोल दिया था। इनके यहां काफी संख्या में लोग जमा थे। सोशल डिस्टेंशिंग का यहां उल्लंघन हो रहा था। पुलिस के मुताबिक यह सभी दुकानदार कयी बार डांट खाने के बाद भी अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे थे। जिसकी वजह से इनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 188 के उल्लंघन की कार्रवाई की गयी। इन सभी के खिलाफ एसडीएम निजामाबाद के यहां रिपोर्ट भेजी जाएगी। वही सजा का निर्धारण करेंगे। बता दें की जिले में लाकडाउन का उस तरह से अनुपालन नहीं हो पा रहा था। लोग आदेशों की धज्जी उड़ा रहे थे। यह मामला सूर्खियों में आने पर सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। विशेष सचिव की यह चेतावनी पूरे प्रदेश के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed