फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation into appointment case in Shibli College completed

Azamgarh News: शिब्ली काॅलेज में नियुक्ति प्रकरण की जांच पूरी

Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation into appointment case in Shibli College completed
राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर की शिकायत पर शिब्ली नेशनल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 46 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन द्वारा गठित कमेटी आरोपों की जांच कर एडीए वित्त एवं राजस्व को सौंप चुकी है।
विज्ञापन

शशांक शेखर ने आरोप लगाया था कि शिब्ली नेशनल कॉलेज में नियम विरुद्ध सहायक प्रोफेसर की नियुक्तियां की गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंध समिति तथा चयन समिति के करीबी रिश्तेदारों की नियुक्तियां की गई हैं। प्राचार्य अफसर अली के सगे भाई मोहम्मद कासिफ की नियुक्ति सहायक प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग में हुई। प्राचार्य के सगे बहनोई डाॅ. अशरफ की भूगोल विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है। हेरा रिजवान के साथ ही प्रबंध समिति के अध्यक्ष अबुसाद अहमद शम्सी की भांजी डॉ. सीमा सादिक की बीएड विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की गई है। सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली के पुत्र डाॅ. मोकर्रम अली को भी फारसी विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति मिली। इसी तरह से अन्य पदों पर भी भाई-भतीजावाद किया गया है। उनके इन आरोपों पर राज्यपाल की ओर से जांच का निर्देश दिया गया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर इसकी जांच कराई गई। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी है।
विज्ञापन



शिब्ली काॅलेज में हुई नियुक्तियों को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच पूरी हो गई है। हमारी ओर से अपनी जांच कर रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी गई है। अब आगे की कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होनी है। - रोहित यादव, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed