{"_id":"5eff11948ebc3e42e463a73e","slug":"intervening-in-a-dispute-between-a-woman-who-came-to-the-police-station-and-a-deejay-inspector-cost-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने आई महिला और लेडीज इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद में बीचबचाव करना युवक को पड़ा महंगा, जमकर हो गई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने आई महिला और लेडीज इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद में बीचबचाव करना युवक को पड़ा महंगा, जमकर हो गई पिटाई
Fri, 03 Jul 2020 04:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ शहर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब मुख्य गेट के पास ही सादी वर्दी में मौजूद एक महिला सिपाही ने युवक की लाठी व थप्पड़ से पिटाई शुरू कर दी। हंगामे के दौरान काफी संख्या में राहगीरों की भीड़ कोतवाली गेट पर जुट गई। बाद में शहर कोतवाली व महिला थाने के सिपाहियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और युवक को कोतवाली के भवन में ले जाकर बैठा दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली परिसर में गेट के बगल में वादकारियों के बैठने की जगह निर्धारित है। शुक्रवार को एक महिला अपने भाई के साथ इसी जगह मौजूद थी। इसी दौरान सादी वर्दी में एक महिला सिपाही वहां पहुंची। सिपाही की किसी बात को लेकर भाई के साथ आई महिला से कहासुनी होने लगी। दोनों महिलाओं में कुछ हाथापाई की भी नौबत आयी तो भाई ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन
इसी दौरान युवक का हाथ महिला सिपाही को लग गया। इसी बात पर सादी वर्दी में मौजूद महिला सिपाही भड़क उठी और हाथ पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए युवक की पिटाई शुरू कर दिया। पहले तो थप्पड़ मारा और फिर एक सिपाही की लाठी लेकर उससे उसकी पिटाई करने लगे। कोतवाली गेट पर महिला सिपाही द्वारा युवक की पिटाई को देखकर काफी संख्या में राहगीर जुट गए।
विज्ञापन
भीड़ ज्यादा होने पर शहर कोतवाली व महिला थाने की सिपाहियों ने भीड़ को खदेडना शुरू किया। इसके साथ ही शहर कोतवाली पुलिस युवक को अपने साथ अपने परिसर में लेकर चली गई तो वहीं युवक की बहन को महिला थाना पुलिस ने अपने परिसर में ले जाकर बैठा दिया।
घटना का वास्तविक कारण क्या था यह न तो शहर कोतवाल ही बता रहे है न ही महिला थाना प्रभारी को ही इसकी जानकारी है। दोनों उस समय थाने पर मौजूद नहीं थे और पता करने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रहे थे। वैसे शहर कोतवाल ने घटना होने की बात स्वीकार किया है और प्रकरण की जानकारी व जांच के बाद कार्रवाई की भी बात कही है।