फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter student, who was taking his brother to appear for high school examination, died in an accident.

Azamgarh News: भाई को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने ले जा रहे इंटर के छात्र की हादसे में मौत

Fri, 23 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inter student, who was taking his brother to appear for high school examination, died in an accident.
गंभीरपुर थाना अंतर्गत गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार इंटर के छात्र सुजेंद्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के समय मृतक छोटे भाई व उसके दोस्त को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। वह खुद इंटरमीडिएट का छात्र था और शाम की पाली में उसकी भी परीक्षा थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव निवासी सुजेंद्र कुमार 19 इंटरमीडिएट का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह अपने छोटे भाई शुभम 17 व उसके दोस्त विकास 18 को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से लेकर गोठांव स्थित विद्यालय पर जा रहा था। अभी वह गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास ही पहुंचा था कि दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुजेंद्र के साथ ही शुभम व विकास भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों घायलों को पीएचसी मुहम्मदपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम व विकास को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। जानकारी होने पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने मृतक सुजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। शाम की पाली में उसकी भी इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed