{"_id":"6a6f91a9b4f56b17d9066985","slug":"instructors-devise-a-strategy-for-regularization-and-an-increase-in-honorarium-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-154703-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनुदेशकों ने नियमितीकरण और मानदेय में वृद्धि के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनुदेशकों ने नियमितीकरण और मानदेय में वृद्धि के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय में अनुदेशक संघ बैठक में मौजूद लोग। श्रोत-संगठन
आजमगढ़।
नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को अनुदेशक संघ की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें अनुदेशकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष गणेश यादव एवं महिला जिलाध्यक्ष अंजू राय के नेतृत्व में अनुदेशकों ने मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की आगामी कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि नियमितीकरण और मानदेय में वृद्धि की मांग के लिए सभी अनुदेशकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने ब्लॉक स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि अनुदेशकों के हितों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में सुषमा, निवेदिता, रीमा, रिंकी गोंड, संतरा पटेल, दीपू, रेनू, लालचंद यादव, मिथिलेश यादव, हरेंद्र यादव, पंकज चौधरी, प्रमोद यादव, श्रीकांत यादव, अमरजीत यादव, रविशंकर मिश्रा, दिलीप यादव, दिनेश पाल, दिनकर प्रजापति, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।