फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरयू का तांडव: ग्रामीण कर रहे रतजगा, चारे और दवा की किल्लत; बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी

Thu, 01 Oct 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 01 Oct 2026 06:11 AM IST
सार

आजमगढ़ के त्रिलोकी का पुरा गांव में सरयू का पानी घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीण रातभर रतजगा कर घरों और सामान की निगरानी कर रहे हैं। पशुओं के चारे और दवाओं की किल्लत है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Saryu Villagers keeping night-long vigil shortage of fodder and medicines children facing difficulties
सरयू नदी के बाढ़ से परेशानी। - फोटो : संवाद

सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों में अब पानी घुसने लगा है। 12 घरों वाले त्रिलोकी का पुरा में बाढ़ का पानी घरों के किनारे तक पहुंच गया है और कुछ घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोग रात में जागकर घर और सामान की निगरानी कर रहे हैं।

Saryu Villagers keeping night-long vigil shortage of fodder and medicines children facing difficulties
सरयू नदी का जलस्तर।  - फोटो : संवाद

महुला-गढ़वल बांध के दक्षिण चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बुढ़नपट्टी, साहडीह, अजगरा, मगरवी, सोनौरा, अचल नगर, इस्माइलपुर, अराजी नवरार किता प्रथम व द्वितीय, रोशनगंज और उरदिहा समेत कई गांवों के संपर्क मार्ग प्रभावित हो गए हैं। रास्तों पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बेलहिया ढाला से अजगरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोग आवागमन के दौरान गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 

Saryu Villagers keeping night-long vigil shortage of fodder and medicines children facing difficulties
सरयू नदी का बढ़ रहा जलस्तर।  - फोटो : संवाद

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के विद्यालय अभी संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों को इन्हीं जलमग्न रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बाढ़ बढ़ने के साथ पशुओं के चारे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। बीमार बच्चों और पशुओं के लिए दवा लेने ग्रामीणों को रौनापार, चांदपट्टी और हरैया तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ चौकियों पर न तो दवाएं उपलब्ध हैं और न ही कर्मचारी मौजूद मिल रहे हैं। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saryu Villagers keeping night-long vigil shortage of fodder and medicines children facing difficulties
सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : संवाद

देवारा में चारा संकट के साथ आवागमन भी मुश्किल
सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। पशुओं के चारे का संकट पहले से बना हुआ है, वहीं अब आवागमन की समस्या भी गंभीर हो गई है। बेलहिया ढाला पर बिलैया संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी भरने के बावजूद अभी तक नाव नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों को मजबूरी में पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ने से गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। जरूरी सामान लेने या इलाज के लिए भी लोगों को पानी पार कर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Saryu Villagers keeping night-long vigil shortage of fodder and medicines children facing difficulties
गांवों में लोग हो रहे परेशान। - फोटो : संवाद

बाढ़ क्षेत्र में तीन स्कूल बंद
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र हरैया के 21 प्राथमिक और छह जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय देवारा खास राजा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय देवारा खास राजा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय चक्की हाजीपुर को बंद कर दिया गया है। अन्य विद्यालयों में अभी शिक्षण कार्य चल रहा है। बीईओ पंकज कुमार मौर्य ने बताया कि जो भी विद्यालय बाढ़ से प्रभावित होंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। जिन विद्यालयों तक बच्चों और शिक्षकों के आवागमन में परेशानी होगी, वहां से सूचना मिलते ही विद्यालय बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed