{"_id":"6abd5c7c0c09fb43f809cc8a","slug":"shambhupur-murder-case-dependents-seek-1-crore-in-aid-and-a-job-each-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158079-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभूपुर हत्याकांड : आश्रितों ने मांगी एक-एक करोड़ की सहायता और नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभूपुर हत्याकांड : आश्रितों ने मांगी एक-एक करोड़ की सहायता और नौकरी
विज्ञापन
अखिलेश मिश्र और महेंद्र पाठक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते। स
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर में 22 अगस्त को हुई अखिलेश मिश्र और महेंद्र पाठक की हत्या के मामले में मृतकों के आश्रितों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
बाद में प्रशासन के माध्यम से मृतक अखिलेश मिश्र के पुत्र हिमांशु मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
मृतक के पुत्र हिमांशु मिश्र ने बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे शंभूपुर निवासी अरविंद सिंह ने मेरे पिता और महेंद्र पाठक को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था। हिमांशु ने आरोप लगाया कि इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हिमांशु मिश्र ने दावा किया है कि वह भी घटनास्थल पर मौजूद था और आरोपी ने उसे भी गोली मारने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। हिमांशु ने कहा कि उनके पिता परिवार के मुख्य आय-स्रोत थे।
उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण, शिक्षा और दो अविवाहित बहनों के विवाह का संकट खड़ा हो गया है। बहनों के विवाह के लिए विशेष आर्थिक सहायता और अपनी शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की भी मांग की।
परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की भी मांग की। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हिमांशु ने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई। प्रदर्शन में दिनेश मिश्र, गोविंद दूबे, दीपक तिवारी, सदानंद पांडेय, दिनेश मिश्र, उमाशंकर, कमलेश मिश्र, कृपाशंकर पाठक आदि शामिल थे।