{"_id":"6abd5d689617aed1b4013514","slug":"roadways-buses-will-depart-from-the-bus-stop-only-after-completing-the-in-out-procedure-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158069-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बसस्टॉप पर इनआउट के बाद ही रवाना होंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बसस्टॉप पर इनआउट के बाद ही रवाना होंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
रोडवेज बसों को अब निर्धारित बसस्टॉप पर रोककर यात्रियों को बैठाने के बाद ही आगे रवाना किया जाएगा। सूचीबद्ध बसस्टॉप पर इनआउट किए बिना बस आगे बढ़ी तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा और निगम की घटती आय को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने यह निर्देश जारी किया है। आरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि रूट पर निर्धारित सभी बसस्टॉप पर बस रोकना अनिवार्य होगा। यात्रियों को बस में बैठाने के बाद ही बस को आगे रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कई बार बसें बाईपास या हाईवे से होकर निकल जाती हैं, जिससे निर्धारित बसस्टॉप छूट जाते हैं। ऐसे में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों को परेशानी होने के साथ ही रोडवेज की आय पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
प्रत्येक डिपो की बसों का रूट प्लान तैयार है और बसों का संचालन उसी के अनुसार कराया जाएगा। निर्धारित बसस्टॉप पर बस न रोकने या इनआउट किए बिना आगे बढ़ने पर चालक और परिचालक को जिम्मेदार माना जाएगा।
आरएम ने बताया कि बसों की आय बढ़ाने के लिए यात्रियों को बेहतर सुविधा देना जरूरी है। निर्धारित रूट और बसस्टॉप पर बसों के संचालन की निगरानी की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।