फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to speed up sampling and vaccination work

एसडीएम ने किया सीएचसी हरैया का निरीक्षण

Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up sampling and vaccination work
लाटघाट। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सैंपलिंग और वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सगड़ी अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसडीएम के सीएचसी पर अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड-19 को लेकर सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मेडिकल किट के सुचारू वितरण का निर्देश दिया। चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव से कहा कि सभी गांव की निगरानी समितियों को एलर्ट पर रखें। कहीं कोई शिकायत मिले तो तत्काल प्राथमिक उपचार किया जाए। ऑक्सीजन की कमी अगर हो तो तत्काल उसे रेफर किया जाए, किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दिया जाएगा। कहा कोविड-19 की सैंपलिंग और वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां भी जरूरत पड़े वहां तत्काल लोगों से संपर्क कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अधिक से अधिक लोगों का सैंपलिंग वैक्सिलेशन और कोरोना कीट का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed