फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to prevent dengue, children will have to come to school in full body cover dress

डेंगू से बचाव के लिए निर्देश, बच्चों को पूरा शरीर ढक ड्रेस में आना होगा स्कूल

Sat, 15 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to prevent dengue, children will have to come to school in full body cover dress
आजमगढ़। जिले में जानलेवा डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक 14 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट का ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों में साफ-सफाई कराने व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग भी इससे निपटने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके लिए खास निर्देश जारी किया गया है। डेंगू से बचाव के लिए बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों को पूरी बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह की ओर से जारी निर्देश में बीएसए को अपने जिले में यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट पहनकर स्कूल आने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही अध्यापकों को भी इसका पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed