फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to issue notice of termination to five Technical Assistant

पांच टीए को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश

Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notice of termination to five Technical Assistant
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें मानव दिवस सृजन की प्रगति कम मिलने पर सीडीओ ने पांच तकनीकी सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस और चार तकनीकी सहायकों के साथ चार एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में लापरवाही पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला सख्त हो गए हैं। रोजाना पांच ब्लाकों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों और मानव दिवस सृजन की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उन्होंने अजमतगढ़, कोयलसा, पवई, फूलपुर और लालगंज विकास खंड के बीडीओ, एडीओ आईएसबी, तकनीकी सहायकों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में 90 दिन मानव दिवस सृजन न करने के आरोप में पांचों विकास खंड के एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसमें फूलपुर के साथ पवई विकास खंड का कार्य देख रहे एपीओ राजीव कुमार मौर्य, कोयलसा के एपीओ मिंटू गुप्ता, अजमतगढ़ के एपीओ सुनील कुुमार और लालगंज के एपीओ ओंकार यादव शामिल हैं। बैठक में सबसे खराब प्रगति वाले तकनीकी सहायक अजमतगढ़ के घनश्याम राय और लक्ष्मण सिंह, फूलपुर के अवधेश कुमार गुप्ता, पवई के विरेंद्र तिवारी और राजकिशोर चौहान को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं चार अन्य तकनीकी सहायकों लालगंज के अनूप सिन्हा, कोयलसा के जनार्दन सिंह, फूलपुर के अरविंद कुमार द्वितीय, अजमतगढ़ के भरत कुमार चौबे और सत्यदेव राय को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जीरो से 25 प्रतिशत तक मानव दिवस सृजन करने वाले सचिव व रोजगार सेवकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह, डीसी मनरेगा बृजभान सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed