फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to cut the salary of eight officers absent in samadhan diwas

मंडलायुक्त और डीआईजी ने सगड़ी और डीएम ने मेंहनगर में सुनी फरियाद

Tue, 01 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to cut the salary of eight officers absent in samadhan diwas
सगड़ी तहसील में समाधान दिवस पर सुनवाई करते डीआईजी और कमिश्नर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद की संपूर्ण तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी ने सगड़ी में और डीएम ने मेंहनगर तहसील में फरियादियों की फरियाद सुनी। मंडलायुक्त ने सगड़ी में अनुपस्थित मिलने पर आठ अधिकारियों का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी और डीआईजी मनोज तिवारी ने मंगलवार को सगड़ी तहसील में फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, सीएचसी बिलरियागंज के मेडिकल आफिसर, थानाध्यक्ष रौनापार एवं तहबरपुर, एडीओ पंचायत हरैया तथा महराजगंज, हरैया व अजमतगढ़ के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के अनुपस्थित मिलने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान 114 प्रार्थना पत्र आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। बंटवारे के विवाद में लेखपाल को पैसा मांगने के दोषी लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए दो दिन में अवगत कराने का निर्देश दिया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह से संपूर्ण समाधान दिवस पर मेंहनगर तहसील में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 147 मामले उनके सामने प्रस्तुत हुए जिसमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निचले स्तर पर ही समस्या का समाधान गुणवत्ता युक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान निचले स्तर पर ही ठीक ढ़ंग से हो जाए लोग मुख्यालय का चक्कर काटने से बचेंगे। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, सीएमओ डा. एके मिश्रा, डीएफओ अयोध्या प्रसाद आदि उपस्थित रहे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव के समक्ष 30 आवेदन आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed