फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to conduct festivals peacefully

Azamgarh News: त्योहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश

Tue, 17 Oct 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions to conduct festivals peacefully
आजमगढ़। आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को लाइन सभागार में थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शहर में एसपी के साथ रूट मार्च किया। अधिकारियों ने कहा कि आगामी त्योहारों - दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली, छठ के दृष्टिगत गोष्ठी करें। बैठक में त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पूजा स्थल, पूजा पांडाल पर सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग व स्थल पर सुरक्षा, दशहरा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने। छठ के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था आदि की भी अधिकारियों ने समीक्षा करने के साथ ही दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद आईजी व एसपी ने शारदा तिराहा थाना कोतवाली से नया पुल सिधारी होते हुए थाना सिधारी अन्तर्गत मूर्ति विसर्जन स्थल तक पैदल गस्त भी किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed