{"_id":"624dd68a2c7d836b495264a9","slug":"instructions-for-strict-action-by-registering-fir-against-20-teachers-who-are-absent-azamgarh-news-vns64697844","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित चल रहे 20 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित चल रहे 20 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 प्रथम पाली में राधाकृष्ण इंटर कॉलेज खरिहानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्ष के सीसीटीवी कैमरा व बच्चों की चेकिंग कराई। जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षा में लगाए गए अध्यापकों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चल रहे 20 अध्यापकों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को बताया कि अनुपस्थित चल रहे अध्यापकों का फोन नंबर बंद है या तो नंबर इनवैलिड है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित अध्यापकों में आनंद प्रकाश यादव, रामजनम राम, एमडी शकील, राजकुमार यादव, प्रियानिला यादव, सुभाष प्रजापति, वीपी सिंह, संध्या सिंह, विजय सोनी, माधवी सिंह, अर्चना सिंह, मृदुला सिंह, बबिता सिंह, धर्मेंद्र यादव, सत्यानंद सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, हरिपाल, साहबू मियान व पुष्पा देवी हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उक्त शिक्षकों से अब तक न तो संपर्क हो सका और न ही वह ड्यूटी पर आए।
पोषण वितरण का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंटवा खास शिक्षा क्षेत्र तरवां का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण वितरण के संबंध में एवं पोषण कब आया, कितना आया, कितना वितरित किया गया तथा 0 से 3 साल तथा 3 साल से 6 साल तक के कितने बच्चों का पंजीकरण हैं तथा वर्तमान में कितनी महिलाएं गर्भधात्री हैं, की जानकारी प्राप्त किया। जिसका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि पोषण वितरण का शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बयान के अनुसार सीडीपीओ/डीपीओ की इसमें घोर लापरवाही परिलक्षित हो रही है।
कागजों में विद्यालय का हो गया कायाकल्प
आजमगढ़। जिलाधिकारी द्वारा टण्टवा खास पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे कायाकल्प योजना में कराए गए कार्यों की जांच की गई, जिसमें टायलीकरण, दिव्यांग शौचालय, हैन्डवॉशिंग, श्यामपट्ट तथा कक्ष रूम में टाइल्स लगाए जाने की कागज में पुष्टि की गई है, लेकिन मौके पर निरीक्षण में नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम व बीएसए को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि पैसा निकाल लिया गया है तथा काम नहीं कराया गया है तो तत्काल प्रधान, सचिव पर एफआईआर दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि 19 कैटेगरी में विद्यालय को संक्षिप्त दिखाया गया है, इसका सत्यापन बिंदुवार अगले 15 दिन में करके सभी कमियों को पूरी कर ली जाए। प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि कुल छह अध्यापक विद्यालय में पोस्ट हैं, जिसमें से दो की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है, जिसका सत्यापन कराए जाने पर दोनों ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल बीएसए को इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।