फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for action on 171 personnel who were absent in election duty

चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहे 171 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action on 171 personnel who were absent in election duty
आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहे 171 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने निर्देश जारी किए हैं। लोकसभा आजमगढ़ का उपचुनाव 23 जून को जिले के कुल 1149 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। उक्त केंद्रों पर मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई थी लेकिन कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। सख्ती बरतने पर कुछ कर्मचारी तो ड्यूटी पर आ गए थे लेकिन 171 कर्मी नहीं आए। इन लोगों को निर्वाचन कंट्रोल रूम द्वारा फोन कराने पर या तो फोन बंद पाया गया या फोन नहीं उठाया गया। जिससे स्पष्ट है कि ये लोग भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दायित्वों के प्रति संवदेनशील नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने संबंधित विभागाध्य्क्षों को इनके विरूद्घ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed