{"_id":"612670a78ebc3e79ea2d9746","slug":"instructions-for-action-against-misuse-and-illegal-occupation-of-waqf-properties-azamgarh-news-noi607885222","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग एवं अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग एवं अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने कहा कि जिले में जिन वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण या अनाधिकृत कब्जे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित किसी भी योजना के संचालन में ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
हैदर अब्बास बुधवार को सर्किट हाउस सभाकक्ष में मदरसा प्रबंधकों-प्रधानाचर्यों के साथ बैठक कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सचेत किया। आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मेंहनगर में स्थित अनुदानित मदरसा अफजालुल उलूम दौलतपुर मेंहनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक व प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई। साथ ही मदरसे के मौजूद शिक्षकों को निर्देश दिया कि कोविड-19 के कारण अभी तक छात्र-छात्राओं के लिए मदरसा भले ही बंद है लेकिन सभी अधिकारी जनसंपर्क अभियान चलाकर आसपास क्षेत्रों में जन जागरूकता का कार्य करें। जिससे कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित न होने पाए।
इसके बाद वह सर्किट हाउस में प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षा एवं कल्याणपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित मदरसा प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं एवं विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनोद कुमार सिंह, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, अग्रणी जिला प्रबंधक, वक्फ निरीक्षक आजमगढ़ एवं जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी जेपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी रहे।