फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Install CCTV cameras in the Collectorate premises, those who spread dirt will be fined

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट परिसर में लगाएं सीसी कैमरे, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Install CCTV cameras in the Collectorate premises, those who spread dirt will be fined
आजमगढ़। डीएम रविंद्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व गति लाने के उद्देश्य से कई आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्देश दिया। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वरासत से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरासत मामलों में आवेदकों को बुलाकर उनकी कमियों को दूर कराते हुए समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पटल पर एक मास्टर रजिस्टर तैयार किया जाए, जिसमें क्रमवार पटल के सभी रजिस्टरों एवं उप-रजिस्टरों को अंकित किया जाए। साथ ही, जिन पटलों पर अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य कराया जा रहा है, वहां स्थायी नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण करते हुए डीएम ने नाजिर को परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, जगह-जगह कूड़ेदान रखने और चूने का छिड़काव कराने की व्यवस्था करने को कहा। जिन विभागों के एसी का पानी बाहर गिर रहा है, उन्हें तत्काल सूचित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी बाहर न गिरे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही यदि कोई व्यक्ति परिसर में गंदगी करता हुआ पाया जाए, तो नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत उस पर जुर्माना लगाया जाए और आवश्यक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed