यूपी: जिले में तीन वर्ष सेवा पूरी कर चुके इंस्पेक्टर और एसआई का तबादला
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके मंडल के तीनों जनपदों से डीआईजी अखिलेश कुमार द्वारा इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीआईजी अखिलेश कुमार ने आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों के पुलिस प्रशासन में बदलाव किया है। उन्होंने मंगलवार को तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपद किया है।
आजमगढ़ से गैर जनपद भेजे गए इंस्पेक्टर-
विनोद कुमार को आजमगढ़ से बलिया, रामायण प्रसाद को आजमगढ़ से बलिया, श्रीधर पांडेय को आजमगढ़ से बलिया, आनंद कुमार सिंह को आजमगढ़ से मऊ, नंद कुमार तिवारी को आजमगढ़ से बलिया, अरविंद कुमार पांडेय को आजमगढ़ से मऊ, ज्ञानू प्रिया को आजमगढ़ से बलिया, केशव प्रसाद द्विवेदी को आजमगढ़ से बलिया, राकेश कुमार सिंह को आजमगढ़ से बलिया, देवेंद्र कुमार सिंह को आजमगढ़ से मऊ, रत्नेश कुमार सिंह को आजमगढ़ से मऊ, अनिल कुमार सिंह आजमगढ़ से बलिया, राजेश कुमार मिश्र को आजमगढ़ से बलिया, अनवर अली खां को आजमगढ़ से बलिया, सुनील चंद्र तिवारी को आजमगढ़ से बलिया, कृष्ण कुमार को आजमगढ़ से मऊ, संजय कुमार सिंह को आजमगढ़ से बलिया, शिवशंकर सिंह को आजमगढ़ से बलिया, राजेश यादव को आजमगढ़ से बलिया के लिए स्थानांतरित किया गया है।
गैर जनपद से आजमगढ़ आए इंस्पेक्टर
शशिमौली पांडेय को बलिया से आजमगढ़, सियाराम यादव को बलिया से आजमगढ़ और राजेश कुमार सिंह को बलिया से आजमगढ़, योगेंद्र बहादुर सिंह को बलिया से आजमगढ़, शमीम अली सिद्दीकी को बलिया से आजमगढ़, यादवेंद्र प्रसाद पांडेय को बलिया से आजमगढ़, द्वारिका प्रसाद पांडेय को बलिया से आजमगढ़ के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार मऊ जनपद से अशोक कुमार यादव, विमल प्रकाश राय, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रूद्रभान पांडेय को आजमगढ़ के लिए स्थानांतरित किया गया है।
जनपद में स्थानांतरित होकर आए उपनिरीक्षक
घनश्याम यादव मऊ से आजमगढ़, दिनेश चंद्र पांडेय मऊ से आजमगढ़, रमेश कुमार मऊ से आजमगढ़, धर्मराज मऊ से आजमगढ़ और प्रदीप कुमार मिश्रा मऊ से आजमगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।