{"_id":"5927294a4f1c1b6011536994","slug":"inspecting-hospital-with-officers-prism","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के चश्मे से अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के चश्मे से अस्पताल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के चश्मे से अस्पताल का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला महिला अस्पताल को अधिकारियों के चश्मे से देखा। महिला अस्पताल के बच्चों के आईसीयू वार्ड में गए और वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी लेकर दस मिनट में चले गए। इस दौरान कई मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बात करने के प्रयास किया, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री के पास भी फटकने नहीं दिया गया।
जनपद में अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सबसे पहले पुलिस लाइन से नेहरू हाल गए। जहां बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद वहां से सीधे निरीक्षण करने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां उन्होंने निरीक्षण करने और मरीजों एवं तीमारदारों से बात करने के बजाय के बजाए अधिकारियों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री अस्पताल में पहुंचने के बाद सीधे ऊपरी तल पर स्थित बच्चों के आईसीयू वार्ड में गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पहले से ही जानकारी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के वार्ड को सजा संवार कर रखा था। यहां कुछ देर रुककर वार्ड में भर्ती बच्चों के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेकर मुख्यमंत्री नीचे उतर आए और जाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों एवं तीमारदारों ने जनरल वार्ड का निरीक्षण करने एवं मरीजों से बात करने का अनुरोध किया, लेकिन योगी रुके नहीं और सर्किट हाउस चले गए। प्रशासन ने तीमारदारों को मुख्यमंत्री से दूर रखा।