फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition

दुर्व्यवस्था के बीच हो रहा घायलों का इलाज

Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition
Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाने के वलीदपुर गांव में सोमवार की सुबह सिलेंडर से हुए हादसे के घायल और झुलसने वालों में 11 लोगों का जिला अस्पताल के उस आईसीयू वार्ड में इलाज किया जा रहा, जो वृद्धों के लिए बनाया गया है। वार्ड में अचानक मरीजबढ़ जाने और स्टाफ कम होने से इलाज करने में परेशानी हो रही थी। पर्याप्त संख्या में दवाइयां न होने से मरीज के घरवालों ने बाहर से दवाएं खरीदकर दीं जिससे सभी का इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में वलीदपुर गांव निवासी रामबलक (57), ममता (16) पुत्री कतवारु, अजीत (10) पुत्र भृगुनाथ, रीना (25) पत्नी अजय, मोना (20) पुत्री छोटू, चमेली (60) पत्नी सूर्यनाथ, सावित्री (42) पत्नी कतवारु, सुभावती (70) पत्नी खदेरु, शैलेष कुमार (32) पुत्र रामाश्रय और जीयनपुर कोतवाली के भटौली गांव निवासी रामरती (45) पत्नी सत्यप्रकाश है। रामरती वलीदपुर गांव अपने मायके गई हुई थी। सुनीता (30) पत्नी भृगुनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव वालों के मुताबिक घटना के बाद जो जैसे मिला उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इन मरीजों को किस वार्ड में भर्ती किया जाए यह समस्या उत्पन्न हो गई थी। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर इन्हें जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए बने आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। वार्ड में मरीजों की संख्या कम होने की वजह से स्टाफ भी दो ही हैं। ऐसे में एकाएक इतनी संख्या में मरीजों के आने से पूरी व्यवस्था गड़बड़ा गई। दोपहर करीब एक बजे डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। डीएम के आने से पहले आनन-फानन में सारे सामान उपलब्ध कराया गया। डीएम ने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।

Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition

Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition- फोटो : AZAMGARH

Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition

Injured of mau accident admitted in Azamgarh, treatment being done in bad condition- फोटो : AZAMGARH

जिला अस्पताल में मऊ में हुई घटना में भर्ती लोगों का हाल जानते जिलाधिकारी एनपी सिंह।

जिला अस्पताल में मऊ में हुई घटना में भर्ती लोगों का हाल जानते जिलाधिकारी एनपी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed