{"_id":"64069e33d31fb062fb0a61b7","slug":"injured-laborer-dies-due-to-bar-entering-rib-azamgarh-news-c-20-1-92920-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पसली में सरिया घुसने से घायल मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पसली में सरिया घुसने से घायल मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 08 Mar 2023 08:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:00 AM IST
सार
आजमगढ़ में एक मजदूर 21 फरवरी को कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पसली में सरिया घुस गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सोमवार को उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
आजमगढ़ में थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मजदूरी करता था। बीते 21 फरवरी को वह कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति के घर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पसली में सरिया घुस गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सोमवार को उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अशरफपुर गांव निवासी रिंकू राम (22) बीते 21 फरवरी को पड़ोस के गांव कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह सरिया पर गिरा और सरिया उसके पसली में घुस गई।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन