फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Initiative seen less in the market

बाजार में कम दिखी चहल पहल

Fri, 22 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Initiative seen less in the market
शुक्रवार को सूना पड़ा मेहनाजपुर बाजार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लाक डाउन से छूट मिलने के बाद लोग कोरोना को भूल गए थे। लोग बाजारों में ऐसे घूमते रहे जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन बृहस्पतिवार को जैसे ही एक साथ 16 कोरोना पाजिटिव लोगों के मिलने से शुक्रवार को शहर क्षेत्र में लोगों की हलचल कुछ कम रही। दुकानों पर जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहती वहां शुक्रवार को खरीदारों की आमद कम दिखी।
विज्ञापन

लाक डाउन के चौथे चरण में कुछ ढ़ील मिलने के बाद जन जीवन तेजी से सामान्य की ओर लौट रहा था। शहर से लेकर गांव तक की बाजारों में भीड़ लगने लगी थी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर फिर से पहले की तरह की दौड़ने को आतुर नजर आ रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक जनपद में हुए कोरोना विस्फोट ने सभी को डरने के लिए मजबूर कर दिया। जिसका परिणाम रहा कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र में विगत दिनों के मुकाबले भीड़ भाड़ कम रही। दुकानों पर ग्राहक भी कम रहे। व्यापारी भी अब काफी सतर्क हो गए हैं। उनके द्वारा गेट पर ही ग्राहकों का हाथ सैनिटाइज कराने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। साथ ही वह खुद मास्क के साथ ही हाथों में ग्लब्स, सिर पर टोपी और आंखों पर चश्मा लकर लोगों को सामान दे रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानदार दुकान में पांच से अधिक लोगों के आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। जिसके कई जगहों पर लोग दुकान के अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हालांकि शुक्रवार को कपड़े की दुकानें बंद थी।
विज्ञापन

आठ पाजीटिव मरीज मिलने के बाद बाजार से भीड़ गायब
वहीं मेहनाजपुर में गांव में नये पॉजिटिव केस मिलने के बाद लोग सकते में हैं। शुक्रवार को बाजार में भीड़ रोज की अपेक्षा बहुत कम थी। वहीं, व्यापारियों ने 12 बजे तक सारी दुकानों को बंद कर दिया। अपने आप लोगों ने बिना काम के बाजार जाना बंद कर दियाहै। अब भीड़ सिर्फ बैंक और जनसेवा केंद्रों पर ही है। पुलिस भी सक्रिय दिखी। शासन के निर्देशानुसार ही दुकानें खुलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed