फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Information taken in the name of Uno app through fake bank call, Rs 2.87 lakh withdrawn from the account

Azamgarh News: फर्जी बैंक कॉल से यूनो ऐप के नाम पर ली जानकारी, खाते से निकाल लिए 2.87 लाख रुपये

Thu, 26 Feb 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Information taken in the name of Uno app through fake bank call, Rs 2.87 lakh withdrawn from the account
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम अवनी निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने खुद को बैंककर्मी बताकर फोन किया और झांसे में लेकर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद ठग ने युवक के दो अलग-अलग खातों से कुल 2,87,233 रुपये निकाल लिए।पीड़ित यशवंत सिंह ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को मोबाइल से कॉल आया। कॉल करने वाले ने इंडियन बैंक और सारस्वत बैंक से संबंधित बताते हुए यूनो एसबीआई ऐप डाउनलोड करने को कहा और विभिन्न बैंक डिटेल मांग ली। जानकारी देने के बाद उनके सरस्वत बैंक, कांदिवली मुंबई शाखा के खाते से 92,233 रुपये और इंडियन बैंक, कांदिवली मुंबई शाखा के खाते से 1,95,000 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने 24 फरवरी 2026 को थाना तरवां में लिखित तहरीर देकर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तरवां थाना प्रभारी चंद्रीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed