फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Industries set to become self-reliant, will get grant up to Rs 10 lakh

Azamgarh News: आत्मनिर्भर बनने को लगाए उद्योग, मिलेगा 10 लाख तक अनुदान

Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Industries set to become self-reliant, will get grant up to Rs 10 lakh
आजमगढ़। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत लघु उद्योग स्थापित करने पर 10 लाख तक अनुदान मिलेगा। इस योजना में असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार करने का अवसर है। साथ ही जो लघु उद्यमी पहले से उद्योग लगाएं हैं, वह उसका विस्तार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीएम एफएमई योजना के तहत जनपद में 206 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है। इसमें पुराने उद्यमी भी अपने उद्योगों का विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा नए उद्यमी और असंगठित क्षेत्र के लोग भी आटा चक्की, तेल स्पीलर, गुड़ का कोल्हू, राइस मिल आदि की स्थापना और खाद्य पदार्थो को तैयार करने के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 30 लाख तक या इससे कम ऋण पर सरकार 35 प्रतिशत अनुदान देगी। अब तक 57 लोगों ने इसका लाभ उठाया है। 149 और लोगों को इसका लाभ दिया जाना है। योजना का लाभ लेने के लिए पहले विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

पीएम एफएमई योजना के तहत लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए 206 लघु उद्योगों की स्थापना का लक्ष्य है। 30 लाख तक या इसमें कम के ऋण पर सरकार 35 प्रतिशत अनुदान देगी। अब तक 57 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। ल्रघु उ्द्योग लगाने को इच्छुक व्यक्ति जनपदीय डीआरपी से संपर्क कर लाभ ले सकते हैं। - हरिशंकर राम, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed