{"_id":"66b1c9c9583e1f787a023c0e","slug":"indian-flag-hoisted-upside-down-at-azamgarh-collectorate-preparations-underway-for-15th-august-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर फहराया उल्टा तिरंगा: 15 अगस्त की चल रहीं तैयारियां, जिम्मेदार ने नहीं उठाई ठीक करने की जहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर फहराया उल्टा तिरंगा: 15 अगस्त की चल रहीं तैयारियां, जिम्मेदार ने नहीं उठाई ठीक करने की जहमत
Tue, 06 Aug 2024 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में हर घर तिरंगा का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगाने का मामला सामने आया है। यह फोटो सोश मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर लगा उल्टा राष्ट्रीय ध्वज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन की ओर से 13 अगस्त से हर घर तिरंगा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी हुई।
विज्ञापन
बैठक के दूसरे ही दिन कलेक्ट्रेट भवन पर उल्टा तिरंगा फहराया हुआ देखा गया, जिसे लेकर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
लोगों के दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को जगाने के लिए शासन की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी ही इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन पर कर्मचारियों ने तिरंगा झंडा को उल्टा फहरा दिया। जबकि प्रतिदिन यह तिरंगा कलेक्ट्रेट पर फहराया जाता है और शाम के समय उतारा भी जाता है। अगर किसी कर्मचारी ने इसे उल्टा फहरा भी दिया तो किसी जिम्मेदार ने इसे देखने की जहमत नहीं उठाई। लोगों की नजर जब इस पर पड़ी तो लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे।
विज्ञापन