फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increased electricity rates and demand for amendment in the Motor Vehicles Act

बढ़ी बिजली दर और मोटर वाहन अधिनियम एक्ट में संशोधन की मांग

Thu, 05 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Increased electricity rates and demand for amendment in the Motor Vehicles Act
कलेक्ट्रेट पर बिजली मूल्य वृद्घि और नये मोटर व्हकिल एक्ट के विरोध में प्रर्दशन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दर में की गई बढ़ोत्तरी और मोटर वाहन अधिनियम एक्ट में संशोधन किए जाने को लेकर गुरुवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से बढ़ी हुई बिजली दर को वापस लिए जाने और केंद्र सरकार से मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किए जाने की मांग की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन मंत्री अरविंद कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता जनार्दन विद्यार्थी, रामजी अस्थाना, विरेंद्र कुमार मिश्र, मुम्ताजुज्जमा , अवधेश श्रीवास्तव, राजेश चौहान, सियाराम कुशवाहा, मारकंडेय यादव, आनंद सिंह, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कचहरी में गुरुवार को बढ़ी हुई विद्युत दर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए बिजली दर को वापस लिए जाने की मांग सरकार से किया। आप ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि बिजली के मूल्य में की गई 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए, उपभोक्ताओं के प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी फिक्स चार्ज और आनमीटर्स ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की तर्ज पर विशेष रियायत किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी हुई यह दर आम आदमी की कमर तोड़ देगी। सरकार का यह नासमझ कदम आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। इस अवसर पर रविंद्र यादव, शशि कुमार राजभर, सत्य प्रकाश राय, रामरुप यादव, उमेश यादव, सुमित चौहान, मोहम्मद नूरुज्जमा, राघवेंद्र सिंह, अनिल यादव, विनोद यादव, आजाद राजभर, तनवीर रिजवी आदि उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट पर बिजली मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रर्दशन करते आप के कार्यकर्ता।

कलेक्ट्रेट पर बिजली मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रर्दशन करते आप के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed