फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increase in purchase of decorative items

Azamgarh News: सजावटी सामान की खरीदारी में हुई तेजी

Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increase in purchase of decorative items
जन्माष्टमी लेकर जनपद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों को सजाने-संवारने का कार्य तेज हो गया है। वहीं नगर के मुख्य चौक क्षेत्र में जन्माष्टमी पर सजाई जाने वाली झांकी को लेकर सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के बाद अब लोग जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसे लेकर जनपद के प्रसिद्ध मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य तेज हो गई। पुलिस लाइन, बिहारी जी मंदिर, अठवरिया मैदान स्थित मंदिर आदि जगहों पर मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन का कार्य शुरू हो गया है। मंदिरों में इस बार क्या विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे इस बारे में अभी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। अठवरिया मैदान स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर आयोति होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि एक दो दिन पूर्व ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस सबके बीच झांकियां सजाने वाले लोग सजावटी सामानों की खरीद शुरू कर चुके हैं। हालांकि अभी खरीदारों की संख्या कम है लेकिन सजावटी सामानों की दुकानें चौक क्षेत्र में सजने लगी हैं। जिन पर इक्का-दुक्का खरीदार भी पहुंच रहे हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। अभी इसकी बिक्री में तेजी नहीं आई है। लेकिन एक दो दिन में इसमें तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को शाम 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इस बार छह सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed