फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Incense brought after heavy fog brought relief from melting

घने कोहरे के बाद निकली धूप ने गलन से पहुंचाई राहत

Mon, 21 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Incense brought after heavy fog brought relief from melting
आजमगढ़। पारा गिरने के साथ ही जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार रात से ही घने कोहरे ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले लिया। स्थिति ये रही कि दो फीट तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। हेडलाइट जलाकर वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ ही गलन इतनी ज्यादा थी कि लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू होने के साथ ही गलन बढ़ गई है। जिसके कारण सुबह के समय लोग रजाई में दुबकने में ही भलाई समझ रहे हैं। लोग कूड़ा कबाड़ा जलाकर शरीर को गर्म कर रहे हैं क्योंकि अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और असहाय लोगों को उठानी पड़ रही है। रात से ही कोहरा इतना घना हो जा रहा है रास्तों पर चलना भी दूभर हो जा रहा है। सोमवार की सुबह भी घने कोहरे ने जनपद को अपने आगोश में ले रखा था। गलन भी बहुत ज्यादा थी। लेकिन सुबह 10 बजे के करीब जैसे ही सूर्य की किरणें धरती से टकराई गलन कुछ कम हुई। लोग धूप में खड़े होकर शरीर को गर्म करते नजर आए। धूप निकलने का परिणाम रहा कि मौसम के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

0000000000000000000000
नहीं जले अलाव, जनजीवन अस्त व्यस्त
बिंद्राबाजार। क्षेत्र में कुहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग कांपते हुए एक जगह से दूसरी जगह आवागमन करने को विवश है लेकिन अभी तक क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। बिंद्रा बाजार, मुहम्मदपुर, दयालपुर मोड़, मंगरावां मोड़, गौरी मोड़ आदि क्षेत्रों में जहां इसके पूर्व कभी अलाव जलाया जाता था, आज राहगीरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
मुबारकपुर नपा क्षेत्र में भी नहीं जले अलाव
मुबारकपुर। हाड़ कपाती ठंड से क्षेत्रवासी ठिठुर रहे हैं और नपा प्रशासन मौन साधे है। किसी वार्ड में अलाव की व्यवस्था नपा द्वारा न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। अलाव न जलने से वार्डवासी ठंड से ठिठुर रहे हैं और नपा द्वारा अलाव की व्यवस्था की आस लगाए बैठे हैं। अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने बताया कि थाना परिसर, चौकी परिसर, सामुदायकि स्वाथ्य केंद्र, रोडवेज पुलिस बूथ व नगरपालिका कार्यालय के समीप अलाव की व्यवस्था की गयी है। वार्ड नंबर 22 के सभासद इरफान अहमद ने नपा प्रशासन पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के आसपास अलाव की व्यवस्था कर नपा प्रशासन इतिश्री कर ली है। लेकिन अन्य जगहों पर अलाव जलवाना भूल गया है।

00000000000000000000000
कांग्रेसी ने एसडीएम से की अलाव जलाने की मांग
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कस्बा व गांव और बाजारों में अलाव न जलने से नाराज कांग्रेसी नेता दिग्विजय गांधी ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में लोग कांपते हुए अपने जीवन का निर्वाह कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन मौन साधे तमाशा देख रहा है। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भी अभी तक अलाव नहीं जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed