फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   in vip seat fight is tought

कई मंत्री देने वाली सीट पर कब्जे की होड़

Fri, 10 Feb 2017 11:42 PM IST
azamgarah
azamgarah Updated Fri, 10 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों को देने वाली मुबारकपुर सीट पर कब्जे की होड़ प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों में लगी हुई है। इस विधान सभा को पूर्व केंद्रीय इस्पात एवं खनिज मंत्री, आबकारी मंत्री, लघु उद्योग मंत्री देने का गौरव प्राप्त है। कभी चंद्रजीत यादव, यशवंत सिंह जैसे दिग्गज नेता इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया करते थे। सपा, बसपा और भाजपा के रणनीतिकार मतदाताओं को साधने का काम कर रहे हैं। इन तीन दलों में भाजपा को छोड़ सपा और बसपा के पुराने नेताओं पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

   
जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित मुबारकपुर क्षेत्र रेशम उद्योग और इकलौते सठियांव चीनी मिल के लिए जाना जाता है। मऊ जिले की सीमा से लगा मुबारकपुर क्षेत्र के रेशम उद्योग की ख्याति दूर-दूर तक है। यहीं के रेशम से तैयार हुई साड़ियों को वाराणसी साड़ी के नाम से जाना जाता है लेकिन अब यह उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहा है। बुनकरी से जुड़े लोग गर्दिश के दौर से गुजर रहे हैं। इनके विकास के लिए वादे बहुत किए गए लेकिन वह अभी तक धरातल पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन

 
आजादी के बाद 1957 में हुए दूसरे चुनाव में मुबारकपुर का प्रतिनिधित्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से चंद्रजीत यादव ने किया। वह इस क्षेत्र से 1962 का भी विधान सभा चुनाव जीते थे। बाद में वह केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए। अपनी राजनीतिक पकड़ का फायदा उठाते हुए चंद्रजीत यादव ने वर्ष 1974 में सठियांव चीनी मिल की स्थापना करवाई। इसके जरिए जिले के लोगों को जहां रोजगार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  वहीं किसानों को भी सहूलियत मिली। बाद में उपेक्षा के चलते चीनी मिल बंद हो गई थी जो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रयास से चालू हुई। चर्चा इस बात की है कि क्षेत्र के विकास के लिए कुछ कुछ दिग्गजों को छोड़ किसी ने क्षेत्र के लिए कुछ खास नहीं किया। अब जब चुनाव का मौसम आया है तो क्षेत्र के चट्टी चौराहा, चाय पान की दूकानों पर चुनावी चर्चा चल पड़ी है। चुनावी चर्चा के बीच साड़ी उद्योग को बढ़ावा देने का मुद्दा उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed