फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the shabbedari, the elegies echoed, and eyes welled up as Imam Zainul's bier was lifted

Azamgarh News: शब्बेदारी में गूंजे नौहे, इमाम जैनुल का ताबूत उठते ही नम हुईं आंखें

Mon, 06 Jul 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
In the shabbedari, the elegies echoed, and eyes welled up as Imam Zainul's bier was lifted
बहाउद्दीनपुर गांव में अंजुमन शम शीरे हुसैनी की ओर से शब्बेदारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी मेजवां (फूलपुर)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात अंजुमन शम शीरे हुसैनी की ओर से शब्बेदारी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देर रात तक विभिन्न अंजुमनों ने नौहा और मातम के जरिए हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए करबला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान अठारह बनी हाशिम (ताबूत) की जियारत निकाली गई।
विज्ञापन

इमाम जैनुल आबदीन का ताबूत उठते ही उपस्थित अकीदतमंद भावुक हो उठे और माहौल गमगीन हो गया। मौलाना जीशान हैदर रिजवी ने अपने बयान में आयत और आदत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौलाना इकरार खान आजमी ने करबला में हुए जुल्म और ज्यादती का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित लोग रो पड़े।
कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर शायर जफर आजमी के खिराज-ए-अकीदत से हुई। मोहम्मद सैफ और उनके साथियों ने सोजख्वानी पेश की। नौहा-मातम के क्रम में स्थानीय अंजुमन लश्करे हुसैनी के अलावा मेहमान अंजुमन जीनते इस्लाम, अंजुमन अंसारे हुसैनी कदीम और अंजुमन मखदूमिया ने भी तारीखी नौहे पेश किए।
रातभर चले शब्बेदारी कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग गम का प्रतीक काला लिबास पहनकर शामिल हुए।
जियारत के लिए निकाले गए सभी अलम और ताबूतों का परिचय शहनवाज हैदर ने कराया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मौलाना इकरार हुसैन चमावां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed